ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीपीएससी: बिहार में निकली 40 हजार से ज्यादा प्रधान शिक्षक की भर्ती

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर (प्रधान शिक्षक) की बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत हेड टीचर के 40506 रिक्त पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च 2022 से शुरू होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 है। सामान्य वर्ग के लिए 16204 पद हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4048, एससी के लिए 6477, एसटी के लिए 418, ईबीसी के लिए 7290, बीसी के लिए 4861 एवं बीसी महिला के लिए 1210 पद आरक्षित हैं। दिव्यांग के लिए भी चार प्रतिशत सीट आरक्षित है। इसमें दृष्टि बाधित के लिए 421, मूक बधिर के लिए 410, अस्थि दिव्यांग के लिए 397 एवं मनोविकार-बहुदिव्यांग के लिए 392 पद आरक्षित है।
आयु सीमा
बिहार सरकार, पंचायतीराज संस्थान व नगर निगम संस्थान के तहत कार्यरत शिक्षक के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा अलग से तय नहीं की जाएगी। लेकिन अधिकतम आयु सीमा दिनांक 1 अगस्त 2021 तक वार्ध्दक्य सेवानिवृत्त की उम्र जो 60 वर्ष तय है, से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित अंक में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
– डीएलएड/बीटी/बीएड/बीएएड/बीएससीएड/बीएलएड में पास होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.