ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बंद होने वाला है ‘द कपिल शर्मा शो’, कपिल शर्मा का शो होगा ऑफ एयर

 ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। ये सुनकर आपको और भी झटका लग सकता है, कि इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद कपिल शर्मा हैं। हाल ही में ये दिग्गज कॉमेडियन “द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को प्रमोशन के लिए शो में नहीं बुलाने को लेकर भी विवादों में थे, पर जो भी हो, वीकेंड पर कपिल के कॉमेडी शो का इंतजार करने वालों के लिए ये खबर काफी दिल तोड़ने वाली है।

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें कनाडा टूर के बारे में फैंस के साथ जानकारी शेयर की गई। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- ‘साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, जल्द ही आप लोगों से मिलना होगा।’

इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपिल के शो के जल्द बंद होने की खबरें वायरल होने लगीं। हालांकि कपिल ने ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। द कपिल शर्मा शो के मेकर्स शो का प्रसारण बंद करने वाले हैं। वहीं कॉमेडियन अपने इस कॉमेडी शो से एक छोटा ब्रेक लेंगे और अपनी दूसरी प्रोफशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के तुरंत बाद वापस आ जाएंगे।

 ‘कपिल ने हाल ही में यूएसए और कनाडा दौरे की घोषणा की, जो जून में शुरू होगा और जुलाई की शुरुआत तक चलेगा, इसलिए टीम उसमें व्यस्त होगी। इसके अलावा, उनके पास कुछ अन्य कार्य प्रतिबद्धताएं भी हैं, और यह सब हाथ में लेकर उन्होंने शो से एक छोटा ब्रेक लेने और फिर कुछ महीनों बाद एक नए सीज़न के साथ लौटने के बारे में सोचा है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.