ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ए आर रहमान ‘हीरोपंती 2’ के संगीत कार्यक्रम में करेंगे लाइव परफॉर्म!  

संगीत उस्ताद ए आर रहमान के प्रशंसक के लिए एक सुखद आश्चर्य हैं, के उनके पसंदीदा दिग्गज संगीतकार साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के सबसे बड़े संगीत कार्यक्रम के लिए लाइव प्रदर्शन करेंगे।
यह पता चला है कि ऑस्कर विजेता संगीतकार आनेवाले सप्ताहांत में मुंबई के लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स में से एक में एक्शन फ्लिक ‘दफाकर’ के पहले गाने पर लाइव प्रदर्शन करेंगे। संगीत कार्यक्रम में फिल्म के ऑन-स्क्रीन जोडी टाइगर और तारा भी रहमान की धुन पर परफॉर्म करेंगे।
रहमान का लॉकडाउन के बाद का, पहला लाइव ऑन ग्राउंड परफॉर्मेंस होगा। संगीतकार और ‘हीरोपंती 2’ के अभिनेता टाइगर और तारा के प्रशंसक संगीत के जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
‘हीरोपंती 2’ का ट्रेलर एक्शन और रोमांस की एक हाई वोल्टेज कहानी पेश करता है। दमदार परफॉर्मेंस के साथ, ट्रेलर में बेहतरीन एक्शन, बबलू के रूप में टाइगर श्रॉफ का प्रभावशाली अवतार, इनाया के रूप में हॉट तारा सुतारिया और लैला के रूप में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शीर्ष श्रेणी का अभिनय है।
पावर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक अहमद खान और भारत के सबसे युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक्शन मनोरंजन शैली की बात करें तो समय-समय पर एक अजेय तिकड़ी साबित हुई है। यह नहीं भूलना चाहिए के, ‘हीरोपंती 2’ शानदार निर्माता-अभिनेता – साजिद और टाइगर का पांचवां सफल जुड़ाव है।
‘बाघी 2’ और ‘बाघी 3’ जैसी फिल्मों के बाद, तीनों अब ‘हीरोपंती 2’ के साथ एक्शन में एक नया मापदंड स्थापित करने के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस बार, ब्लॉकबस्टर के सीक्वल को एक बड़े बजट पर रखा गया है और यह पहले कभी न देखे गए एक्शन का जलवा इस में दिखाई देगा। रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और ए आर रहमान द्वारा संगीत, साजिद नाडियाडवाला की ‘हीरोपंती 2’ का निर्देशन अहमद खान करेंगे, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज़ ‘बाघी 3’ का भी निर्देशन किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.