ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैशाली में बिजली के तार सटने से खड़ी बस में लगी आग, ड्राइवर की हालत गंभीर

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास अचानक एक खड़ी बस में आग लग गई। इसमें बस ड्राइवर झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। आग की तेज लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दिया। इधर, सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी मोहम्मद फैज आलम पहुंचे। दमकल की दो गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं बैठे थे।

बस सरैया से हाजीपुर चलती है जो बस हाजीपुर यात्री को लेकर आया था यात्री को उतारकर बस को साइड में लगा रहा था। उसी दौरान बिजली के हाईटेंशन के तार से स्पर्श कर जाने से बस में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइविंग सीट पर बैठा गणेश राय झुलस गया। खलासी ने बताया कि यह बस (केपी ट्रेवल्स BR31P 0695) बेलसर प्रखंड के सोहरथा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राय उर्फ खखन राय की है। खलासी ने बताया कि शनिवार सुबह वह यात्रियों को नीचे उतारकर बस को खाली स्थान पर लगाया था। गनीमत थी कि बस के सभी यात्री झुलस गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.