ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक ही SIM Card से चल पाएंगे दो फोन नंबर

क्या आपने कभी सोचा है की आप एक ही सिम कार्ड  से दो नंबर चला सकते हैं? नहीं.. तो ये खबर आपके लिए जाननी जरूरी है। एक साथ दो नंबर चलाने के लिए आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा। साथ ही इसमें कोई मेहनत का काम भी नहीं है। दो सिम चलाने के बस आपके पास एक स्मार्टफोन होना जरूरी है। आज हम आपको ऐसी सीक्रेट ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप एक सिम से दो नंबर चला सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि यह किस तरह काम करेगा।

एक सिम से दो नंबर चलाने का तरीकाइस ट्रिक को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले Text Me: Second Phone Number नाम के एक ऐप को फोन में डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने के बाद आपसे एक्सेस के लिए कुछ परमिशन मांगी जाएगी जिसे आपको OK करना होगा। इन प्रक्रिया के बाद आपको अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट से एप के जरिए लॉगइन करना होगा। अगर आप चाहे तो नया अकाउंट भी बना सकते हैं।

इसके बाद आप अपने किसी भी दोस्त को कॉल कर सकते हैं। आपके दोस्त के पास एक अलग नंबर से कॉल जाएगा जो कि सामान्य मोबाइल नंबर जैसा ही होगा। इसके अलावा, आप चाहें तो अपनी पसंद के नंबर को भी चुन सकते हैं। इसके लिए ऐप की सेटिंग में जाकर Get Number पर टैप करें या स्क्रीन में सबसे नीचे दिए मेन्यू बार में Numbers पर क्लिक कर अपना नंबर चुने। आपको बता दें कि एक से ज्यादा नंबर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.