ट्रेन के रास्ते रायपुर पहुंचे, लाखों की चोरी कर हुए फरार
रायपुर । राजधानी में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक साथ तीन दुकानों में चोरी की वारदात हुई। पुलिस को मामले में अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। वहीं कुछ संदेहियों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है। आरोपितों को पकड़ने गंज थाने की तीन टीम और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की तीन अलग-अलग टीमें काम रही हैं। अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि ट्रेन के रास्ते से आरोपित रायपुर पहुंचे थे। इसके बाद दिनभर क्षेत्र का भ्रमण किया। रात 10 बजे भी वे एक बार दुकान के आस-पास गए। बंद होने का इंतजार करने लगे। दुकान बंद होने के बाद वहां बल्ली लगाकर छत से पूछे गए और वहां का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी की गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.