दीपनगर थाना इंचार्ज ने नाजायज बालू लोड तीन ट्रक को जप्त किया
बिहार शरीफ : आदर्श दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं छापामारी में पुलिस ने कंचनपुर पुल के पास से 03 अवैध बालू लदा ट्रक पकड़ा गया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया की पुलिस की चेकिंग देख कर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया जब ट्रक की तलाशी ली गई तो इसमें ओवरलोड बालू भरा हुआ था। इस मामले में ट्रक चालक और मालिक विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।