ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नौचंदी मेले के उद्घाटन से पहले पटेल मंडप में मिला युवक का शव

मेरठ। मेरठ में रविवार सुबह पटेल मंडप में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस-फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। आज ही नौचंदी मेले का उद्घाटन भी किया जाना है।
नौचंदी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेले के उद्घाटन के लिए साफ-सफाई का काम चल रहा है। पटेल मंडप की छत पर जब सफाई कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। शव दो से तीन दिन पुराना है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। हालांकि अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।   इसके पहले डीएम के बालाजी जिला पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नौचंदी मैदान पहुंचे। डीएम ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए समय से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। कार्यक्रम आयोजन से पहले पटेल मंडप की रंगाई-पुताई व मरम्मत कराकर व्यवस्था ठीक कर ली जाए। इसके अलावा मेले में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस को निर्देशित किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सतर्क रहने के लिए कहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अमित भट्ट के साथ जिला पंचायत के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.