ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SBI ने ग्राहकों को दी बड़ी सुविधा, बिना लाइन में लगे मिनटों में जमा करें चेक

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक  अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बड़ी सुविधा दी है. एसबीआई  ने ग्राहकों को बिना लाइन लगे और बिना ब्रांच गए चेक जमा  करने की सुविधा दी है. इसके लिए बैंक ने चेक डिपॉजिट कियोस्क  लगाए हैं. चेक डिपॉजिट कियोस्क  की मदद से ग्राहक बिना किसी परेशानी के चेक जमा कर सकते हैं. देश के सबसे बड़े बैंक ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है. इसके बारे में ग्राहकों को बताने के लिए बैंक ने एक वीडियो जारी किया है.

चेक डिपॉजिट कियोस्क, सेल्फ सर्विस टर्मिनल हैं जो ग्राहक को बिना किसी मैनुअल असिस्टेंस के चेक डिपॉजिट करने की सुविधा देता है. इससे लंबी लाइनों में लगकर आपका समय बर्बाद नहीं होगा. साथ ही चेक डिपॉजिट कियोस्क के चलते ग्राहक को होम ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप निकट के किसी भी ब्रांच में स्थित सीडीके को विजिट कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.