ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वन कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच ,सीसीएफ और डीएफओ खुद जुटे जंगल की आग बुझाने

अंबिकापुर। वन कर्मियों की चल रही हड़ताल के बीच सरगुजा वन वृत्त के जंगलों में जगह-जगह आग लगी हुई है। हालांकि इसे अधिकारी खतरनाक आग का दर्जा नहीं दे रहे हैं लेकिन आग का दायरा लगभग सभी जंगलों में बढ़ रहा है। इन सबके बीच सोमवार को मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव ने सरगुजा और बलरामपुर वन मंडल क्षेत्र में जंगली इलाकों का भ्रमण कर वहां आग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वे स्वयं जंगल में लगी आग को बुझाने जुट गए। उनके साथ सरगुजा वन मंडलाधिकारी पंकज कमल और बलरामपुर के वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा भी जंगल में लगी आग को बुझाते रहे।

फायर वाचर और चौकीदारों की मदद से अधिकारियों ने इलाके में लगी आग के बीच लाइन काट कर उस पर काबू पाया। सीसीएफ ने इस दौरान लुंड्रा क्षेत्र के दूरस्थ हाथी प्रभावित इलाकों का भी जायजा लिया और ग्रामीणों को महुआ एकत्र करने के दौरान सावधानी और सुरक्षा बरतने की सलाह दी और दिन ढलते ही घरों की ओर लौटने की समझाइश भी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.