ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सरकारी चापाकल नहीं हुआ मरम्मत पानी की होने लगी किल्लत

सासाराम। गर्मी शुरू होते ही शहर में पानी की किल्लत शुरू हो गई है शहर के विभिन्न जगहों पर लगे सरकारी चापाकल में लगभग ढेर सारे चापाकल खराब पड़े हैं कई मोहल्लों में कई लोगों के घरों में भी पानी की किल्लत होने के बाद वह सभी लोग सरकारी चापाकल पर ही निर्भर होने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ने लगीती है। बीते 12 मार्च को ही सरकारी चापाकलो की मरम्मत करने के लिए 10 वाहन रथ के साथ जिला भर के बिगड़े चापाकल को बनाने के लिए टीम को रवाना किया गया था। लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी टीम समाहरणालय से कुछ दूर ही खराब पड़े चापाकल मरम्मत करने नहीं पहुंची। शहर के शेरगंज मे लोगों ने खराब पडे सरकारी चापाकल के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन भी किया और कहा कि गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत बढ़ने लगी है और सरकारी चांपाकल खराब पड़ा है। सरकारी चापाकल अभी तक बनाए नहीं गए ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में जब लेयर और भाग जाएगा तब पानी के लिए शहर में हाहाकार मच जाएगा। जिला प्रशासन से सभी ने गुहार लगाया हैं कि जल्द से जल्द खराब पड़े चापाकल की मरम्मती कराई जाए ताकि लोगों को चापाकल से पानी मिल सके एवं आने वाली कठिनाइयों से लोग परेशान न हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.