ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बीमार बुजुर्ग पिता को भूखा-प्यासा घर में बंद रखते थे बेटा-बहू, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

गाजियाबाद  । गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बुजुर्ग का आरोप है कि वह लकवाग्रस्त हैं, इसके बावजूद बेटा-बहू उन्हें कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके कई दिन के लिए बाहर चले जाते हैं और दवाई तक के लिए नहीं पूछते। पिता को बुआ के घर छोड़कर आने के बाद बेटे ने तीन महीने तक उनकी सुध नहीं ली तो बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बेटा-बहू के साथ-साथ बेटे के साले और दोस्त पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मसूरी थाना क्षेत्र की वेब सिटी निवासी 71 वर्षीय हैरी फर्नांडिस ने बताया कि वह लकवाग्रस्त हैं और 22 साल पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका बेटा और बहू उन्हें कई-कई दिन तक कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके बाहर चले जाते हैं। इस दौरान खाना-पानी और दवाई के बिना वह तड़पते रहते हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि बेटा-बहू की यह यातना काफी समय से चल रही थी। वह अपनी बीमारी का हवाला देकर नसीहत देते थे, लेकिन इसके बावजूद बेटा-बहू पर कोई असर नहीं होता था। बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने साले और दोस्त के साथ घर पर शराब पीकर हुड़दंग करता है। वह विरोध करते हैं तो बेटे के साथ-साथ उसका साला व दोस्त भी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी निजी जिंदगी में खलल डालने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि वह घुट-घुटकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। बेटा-बहू उनका खर्च भी नहीं उठाते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.