ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुलिस ने 8 बदमाश को गिरफ्तार को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त, इधर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में कोतवाली और बड़ौनी पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए 8 बदमाश को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के कब्जे से काफी मात्रा में असलहा और जिंदा राउंड भी बरामद किया है. बदमाशों से पूछताछ में कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है. कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पम्प पर डकैती की प्लानिंग बनाते इनामी बदमाश हेमंत कुशवाहा सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 1 अधिया बंदूक, 1 पिस्टल, 4 कट्टे, 9 जिंदा राउंड और 1 चाकू बरामद किया है

इसी तरह बड़ौनी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के कब्जे से 2 बंदूक, दो पिस्टल और 7 कट्टे बरामद किया है. पकड़े गए बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी. पकड़े गए बदमाशों ने कुछ वारदातें कुबूल की है. पुलिस पकड़े गए बदमाशों से अभी पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि बदमाशों से पूछताछ में कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है.

भिंड। भिण्ड जिले की गोरमी थाना पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी से बड़ी तादाद में शराब बनाने का केमिकल ओपी, खाली क्वार्टर, रैपर, पैकिंग कार्टून और पैकिंग मशीन समेत तीन लाख से अधिक का मसरुका बरामद किया है. गोरमी थाना पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इलाके में अवैध शराब का निर्माण बिक्री हो रही है.

गोरमी कस्बे के वार्ड क्रमांक 11 में भगवान दास गोस्वामी के घर शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित है. वहीं से बड़ी तादाद में इलाके में अवैध शराब खपाई जा रही है. पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी भगवान दास गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके मकान से बड़ी तादाद में शराब बनाने का जखीरा मशीन जब्त किया. आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस की माने तो शराब माफिया भगवान दास गोस्वामी पार्क आबकारी अप सहित आधा दर्जन मामले पूर्व से दर्ज है. कई मामलों में वह पहले से फरार चल रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.