ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के ‘मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर में आयोजित ‘मतुआ धर्म महा मेला 2022’ को वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। मेले का आयोजन श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 211 वीं जयंती के मौके पर हो रहा है। मतुआ धर्म महा मेला 2022 अखिल भारतीय मतुआ महासंघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह मंगलवार से शुरू हो रहा है। मेला पांच अप्रैल तक चलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं कल, 29 मार्च को शाम 4:30 बजे मतुआ धर्म महा मेला 2022 को संबोधित करने का अवसर  मिलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हम महान श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती मनाएंगे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित कर दिया।’ हरिचंद ठाकुर ने आजादी के पूर्व के युग में अविभाजित बंगाल में अपना जीवन वंचितों व निचले तबके के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा सामाजिक और धार्मिक आंदोलन 1860 में ओरकांडी (अब बांग्लादेश में) से शुरू हुआ था। आगे चलकर इसके कारण मतुआ धर्म की स्थापना हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.