सासाराम के फजलगंज खेल भवन में मतदान तथा मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
सासाराम। विधान परिषद चुनाव ज़िला रोहतास 7 – सह- कैमूर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन 2022 के निमित्त मतदान कार्य मे प्रतिनियुक्त सभी मतदान कमिर्यो तथा मतगणना कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण दो सत्रों में आज दिनांक 29 मार्च 2022 को ज़िला मुख्यालय स्थित खेल भवन फजलगंज सासाराम मे पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक प्रदान की गई।
द्वितीय प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पीठासीन अधिकारी पी सी सी पी, पी1, पी2 एवं पी 3 ने तथा द्वितीय सत्र में माइक्रो ऑब्ज़र्वर, मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा काउंटिंग माइक्रो ऑब्ज़र्वर ने भाग लिया। उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रेक्षक नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के इस एमएलसी निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग के सभी गाइडलाइन्स का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है।
साथ ही उन्होंने सभी मतदान तथा मतगणना कर्मियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से अपनी ड्यूटी के निर्वहन का निर्देश दिया। प्रशिक्षण सत्र को ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार अवर निर्वाचन पदाधिकारी डेहरी संतोष कुमार, डीपीओ राघवेन्द्र कुमार एवं मास्टर ट्रेनर्स ने भी संबोधित किया। दोनों प्रशिक्षण सत्रों के अंत मे प्रश्नोत्तरी तथा शंका समाधान का सत्र आयोजित किया गया।