ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया

आईपीएल 2022 के पांचवें मैच राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया। इस सीजन के पांच मैचों में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती। मैच एकतरफा रहा, लेकिन इस दौरान कई रोमांचक पल देखने को मिले। राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी फैन्स को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान विकेट मिलने पर उनके जश्न मनाने के तरीके को भी खूब पसंद किया गया।

मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया, तो स्टैंड में उनकी पत्नी धनश्री का जलवा छाया रहा। चहल ने राजस्थान के लिए अपने डेब्यू मैच में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इस दौरान चहल की पत्नी धनश्री स्टैंड से अपने पति को चीयर करतीं दिखीं। जब चहल ने पहला विकेट लिया तो धनश्री झूम उठीं। तब चहल ने धनश्री की ओर इशारा करते हुए फ्लाइंग किस भी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.