ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी वेदांती महाराज के घर सीएम ने दिए बुलडोजर चलाने के निर्देश

रीवा  मध्य प्रदेश के रीवा में पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज का नाती सीताराम महाराज एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तार हुआ है। मामला 29 मार्च को दर्ज हुआ था और वह फरार चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और आईजी को सख्त नसीहत दी कि जो भी दोषी हो उसे छोड़ा न जाए। समदड़िया मॉल के शुभारंभ पर वेदांती महाराज की हनुमान कथा का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी के सिलसिले में समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज का पिछले कुछ समय से रीवा आना-जाना बढ़ गया था। सीताराम महाराज का एक चेला विनोद पांडेय सिविल लाइन स्थित गेस्ट हाउस राजनिवास में सतना से 16 साल की किशोरी को लेकर आया था। उस समय शराब पार्टी चल रही थी। लड़की पर शराब पीने के लिए दबाव बनाया गया। बाद में कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यह कमरा विनोद पांडेय के नाम बुक था, जिसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने विनोद पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब बाबा को भी पकड़ लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद बाबा की कथित अश्लील तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

सीएम ने कहा- बहन-बेटी की तरफ गलत नजर रखने वाले जमींदोज कर दिए जाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई एक घटना के बारे में मैंने आज पढ़ा है। वह घटना भी राजनिवास में हुई है। एक बात साफ सुन लें, बेटी के साथ किसी ने दुराचार किया तो किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। पूरी तरह से कुचल दिया जाएगा। जो गुंडे-बदमाश हैं, जिन्होंने ऐसी हरकत की है, मैं कहना चाहता हूं कि कहां है कलेक्टर और एसपी? कहां है आईजी? यह बुलडोजर कब काम आएंगे? करो इन्हें जमींदोज। पूरी तरह से तोड़ दो ऐसे गुंडों और बदमाशों को… जो बहन-बेटी की तरफ गलत नजर उठाकर देखते हैं। यह भाजपा की सरकार है। मैं किसी भी गुंडे को बरदाश्त नहीं करूंगा। बेटियों की तरफ गलत नजर रखने वाले जमींदोज कर दिए जाएंगे। बुलडोजर चलेंगे और पूरी तरह से उन्हें तोड़ दिया जाएगा। उन्हें मध्य प्रदेश की धरती पर चैन से नहीं रहने दूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.