ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसान ने की आत्महत्या

जालौन । कर्ज की मार से परेशान एक किसान ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी तब हुई, जब उसकी पत्नी कमरे में गई। जहां उसको फांसी पर लटका देखा, तो सनसनी फैल गई। तत्काल परिजनों को इस बारे में अवगत कराया। जहां उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेहटा की है। यहां के रहने वाले राजकुमार (43) पुत्र स्वर्गीय शिवप्रसाद खेती किसानी का काम करता है। मंगलवार की रात वह रोज की तरह खाना खाकर घर पर लेटा हुआ था। लाइट जाने के कारण वह परिवार समेत छत पर सो गया। देर रात राजकुमार ने नीचे आकर कमरे में लगी बल्ली में रस्सी बांधकर उसका फंदा बना गले में डालकर उसमें झूल गया। दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई। सुबह जब उसकी पत्नी नीचे आई और जैसे ही वह कमरे में गई तो सामने पति की लाश को फंदे पर लटकता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे परिजन भी जाग गए और रोने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने जांच पड़ताल के बाद शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.