ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेट्रोल-डीजल में उतरा महंगाई का करंट 6.40 रुपये का बड़ा झटका

नई दिल्ली । अब पेट्रोल-डीजल के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी किए तो जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया। यहां  तक कि मुंबई में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह 10 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।अब 22 मार्च 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से 23 मार्च तक रोजाना पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ। 24 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन 25 मार्च से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल 26 तक 80-80 पैसे बढ़े। इसके बाद 27 मार्च को पेट्रोल 50 और डीजल 55 पैसे महंगा हुआ। 28 मार्च को पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसे बढ़ा। 29 मार्च को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े और आज भी राहत नहीं मिली है, पेट्रोल-डीजल के रेट 80 पैसा बढ़ गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.