ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जानें फुटबॉल वर्ल्ड कप के बारे में

वर्ल्ड कप से पहले ड्रॉ जारी होगा | कतर में इस साल के अंत में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। टूर्नामेंट में 32 टीमें शामिल होंगी। अब तक 27 देशों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। पांच जगह के लिए लड़ाई जारी है। वर्ल्ड कप से पहले ड्रॉ जारी होगा। ड्रॉ के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन-से ग्रुप में कौन-सी टीमें हैं। किसका मुकाबला किससे हो सकता है और प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टरफाइनल में कौन-सी टीमें आमने-सामने हो सकती हैं।वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप चरण के लिए ड्रॉ शुक्रवार (एक अप्रैल) को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगा। यह ड्रॉ कतर के दोहा प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। ड्रॉ के दौरान आठ ग्रुपों में चार-चार टीमों को शामिल किया जाएगा।भारत में वायाकॉम 18 के पास वर्ल्ड कप के राइट्स हैं। हिस्ट्री टीवी19 एचडी के साथ वूट सेलेक्ट एप पर ड्रॉ को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फीफा अपने यूट्यूब चैनल, आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इसे लाइव दिखाएगा।ग्रुप चरण में सभी टीमों को तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद ग्रुप ए के विजेता का सामना प्री-क्वार्टरफाइनल में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मैच ग्रुप बी के विजेता से होगा। यही नियम ग्रुप सी-डी, ग्रुप ई-एफ और ग्रुप जी-एच पर लागू होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.