ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार का बड़ा इलाका बाढ़ और जलजमाव से होगा मुक्त

बिहार में जलजमाव की स्थिति और नदियों के तल में गाद जमा होने की समस्या से जुड़े प्रश्नों का जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रव्यापी गाद प्रबंधन नीति शीघ्र बने इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ष 2017 से ही राज्य में गाद की समस्या के निवारण का मुद्दा उठाते रहे हैं। उन्होंने लगातार केंद्र सरकार से एक व्यापक राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति बनाने की मांग कई दफे की है। झा ने विधान परिषद में अपने वक्तव्य में कहा की मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री से प्रभावी राष्ट्रीय गाद प्रबंधन नीति तैयार करने के अनुरोध पर जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2021 में ‘नेशनल फ्रेमवर्क फॉर सेडिमेंट मैनेजमेंट’ का प्रारूप उपलब्ध कराया गया था, जिसका अध्ययन कर विभागीय मंतव्य गठित करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

विधान पार्षद सर्वेश कुमार से प्राप्त गैर सरकारी संकल्प के उत्तर में संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य में अबतक 1.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जलजमाव से मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार में नदियों के तल में गाद जमा होने से भी प्रवाह बाधित होने के कारण जलजमाव की समस्या बढ़ी है। गाद प्रबंधन नीति के क्रियान्वयन से बिहार के बड़े इलाके में जलजमाव का समाधान होगा। विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे के गैर सरकारी संकल्प के उत्तर में जल संसाधन मंत्री ने कहा कि बिहार कार्यपालिका नियमावली 1979 में जल संसाधन विभाग को जल निकासी के कार्य का अधिदेश प्राप्त है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.