ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रूज ड्रग्स मामले में अदालत ने चार्जशीट फाइल करने की समय सीमा 60 दिन बढ़ाई

बॉलीवुड के चर्चित आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में मुंबई की अदालत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी राहत देते हुए उसे चार्जशीट दाखिल करने के लिए 60 और दिनों का अतिरिक्त समय दे दिया। पहले उसे 2 अप्रैल को चार्जशीट दायर करनी थी। आर्यन खान पर ड्रग्स लेने समेत कई अन्य आरोप हैं। इससे पहले NCB ने सोमवार को मुंबई की सत्र अदालत में आवेदन दायर कर आर्यन खान से संबंधित कथित क्रूज केस में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 90 दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। जिस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने फैसला रिजर्व रख लिया था

अदालत में NCB ने तर्क दिया था कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में जांच अभी भी जारी है। इसलिए चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय बढ़ाया जाए, जिसे आज अदालत ने मान लिया। 2 अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज किया था और मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से 18 आरोपी अभी जमानत पर हैं। दो आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। NCB के पास इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 180 दिन का समय था, जो 2 अप्रैल, 2022 को खत्म हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.