ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बंद पड़े चापकलों की जल्द की जाए मरम्मत:जिलाधिकारी

जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर के अभियंताओं की जिले में बंद पड़े चपाकलों के मरम्मती कार्य की समीक्षा के लिए समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बंद पड़े चापकलों की मरम्मती कार्य पर जिला प्रशासन, मधुबनी की पैनी नजर है। जनहित में बंद पड़े चापकलों की ससमय मरम्मती होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित अभियंताओं से जिले में घटते जल स्तर की समस्या पर चर्चा की और अप्रैल की 20 तारीख तक सभी खराब पड़े चपकलों की मरम्मती कार्य पर विस्तृत प्रतिवेदन उपस्थापित करने को कहा।

बताते चलें कि जिले में खराब पड़े चपाकलों की शिकायत करने के लिए जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा दूरभाष संख्या 6276296190 जारी की गई है।

उक्त बैठक में संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल मधुबनी सह झंझारपुर के साथ साथ सभी अभियांतगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.