मंत्रालय में हुआ वंदे-मातरम गायन
भोपाल : राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” का सामूहिक गायन मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव श्री शैलेंद्र सिंह, श्री विनोद कुमार, प्रमुख सचिव श्री के.सी. गुप्ता एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.