ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव

महासमुंद : लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। अब आज शुक्रवार 01 अप्रैल से आगामी 30 जून तक  के संचालन का समय 6 घंटे घटाकर 4 घंटे किया गया है। पहले प्रातः 9:30 से 3:30 बजे (6 घंटे) तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा था। आज से आंगनबाड़ी केंद्र प्रातः 7:00  बजे  से 11:00  बजे (चार घंटा) तक लगेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 7:00  बजे से पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचना होगा। 11 बजे छुट्टी हो जाने से लगभग एक लाख से ज़्यादा बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले एक हफ्ते से तापमान में काफी इजाफा हुआ है।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री समीर पाण्डे ने बताया कि एक जुलाई से पुनः 9:30 से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाएगा। जिले में 1795 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। यहां बच्चों की दर्ज संख्या करीब एक लाख 10 हजार है। इसमें 1656 आंगनबाड़ी केंद्र खुद के भवन में संचालित हो रहे हैं। बाकी केंद्र किराए के भवनों में संचालित हैं। अभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नौनिहालों को तेज गर्मी से बचाना हैं।  विभाग द्वारा अब गर्मी को देखते हुए आंगनबाडिय़ों के संचालन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को बच्चों को छुट्टी के बाद घर तक सुरक्षित छोडऩे के लिए भी कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.