ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्‍य प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी दो दिन आगे बढ़ाई, 125 समूहों के ठेके होना बाकी

भोपाल। प्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी के लिए अवधि बीतने के बाद शुक्रवार को दो दिन की वृद्धि कर दी गई। अब दो दिन और ठेके होंगे। अभी एक हजार 124 समूहों का ठेका होना बाकी है। 999 के ठेके हो चुके हैं। इससे सरकार को 11 हजार 28 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने शराब दुकानों की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य से 15 प्रतिशत कम पर भी ठेके देने का निर्णय लिया गया है।

इसका फायदा यह हुआ कि ढाई सौ से ज्यादा समूहों की दुकानें नीलाम हो गईं। कुछ दुकान संचालकों ने नीलामी अवधि में वृद्घि करने की मांग रखी थी। इसे देखते हुए दो दिन की वृद्घि की गई है। इसके बाद जिन समूहों की दुकानें बच जाएंगी, उनका संचालन आबकारी के कर्मचारियों से कराया जाएगा।

आबकारी आयुक्त राजीव दुबे ने बताया कि नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार देर रात तक ठेके हुए हैं। कुछ प्रक्रिया में हैं, इस वजह से ठेके करने की अवधि में वृद्घि की गई है। इस बार अभी तक 11 हजार 28 करोड़ रुपये का राजस्व मिलना सुनिश्चित हो गया है। आबकारी से सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 12 हजार 834 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.