ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आम आदमी पार्टी की संगठन विस्तार की बैठक

मधुबन नगर पंचायत कि मुद्दा को लेकर की गई चर्चा

मधुबन/ आम आदमी पार्टी ने बिहार में संगठन विस्तार के लिए मधुबन विधानसभा सभा में कार्यकर्ताओं की बैठक बिरजू ठाकुर की आवास पर संगठन विस्तार एवं मधुबन पंचायत को नगर पंचायत पर चर्चा किया गया।
एवं संगठन विस्तार के साथ साथ विभिन्न समस्याओं के मुद्दों पर भी चर्चा किया गया। मधुबन विधानसभा के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मधुबन को नगर पंचायत का घोषणा कर पंचायत चुनाव कराया जाता है और टेक्स्ट नगर पंचायत को वसूली होता है यह सबसे बड़ा मुख्य मुद्दा है जो मधुबन‌ को नगर पंचायत घोषणा कर नगर पंचायत का चुनाव नहीं कराया गया जबकि मधुबन दो पंचायत को नगर पंचायत का टैक्स यहां के ग्रामीणों को देना पड़ता है
मधुबन नगर पंचायत को टैक्स को लेकर मधुबन विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की भी बात कही गई।
और कार्यकर्ताओं ने प्रादेशिक सदस्यता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ करने हेतु पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवत मान को बधाई और शुभकामनाएं दिया गया। पंजाब सरकार द्वारा डोर टू स्टेप डिलीवरी योजना के तहत राशन को घर -घर पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री श्री भगवत मान को बधाई दिया साथ ही वर्तमान केन्द्र सरकार से सम्पूर्ण भारत में और बिहार सरकार से सम्पूर्ण बिहार राज्य में लागू करने की मांग किया गया। आम आदमी पार्टी के जिला पर्येवक्षक श्री परमात्मा सिंह जी के दिशा निर्देश में और पूर्वी चम्पारण जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री ललन कुमार सिन्हा जी के सहयोग से उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुबन विधान प्रभारी हरिश्चंद्र प्रसाद जी ने किया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतिहारी विधानसभा प्रभारी श्री प्रभूनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में भारत को दुनिया के सुपर पॉवर बनाने के लिए जनता तैयार हो गई है, लोकतंत्र में जनता मालिक होती हैं और यह पार्टी आम आदमी का पार्टी है इसमें आम आदमी के लिए सभी काम किया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरसिद्धि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्री नवल किशोर सिंह कुशवाहा ने कहा बिहार महापुरुषों की धरती हैं यह चक्रवर्ती सम्राट अशोक और सम्पूर्ण विश्व को ज्ञान प्रदान करने भगवान बुद्ध की धरती हैं, यहां जनता परिवर्तन के लिए तैयार हैं । उक्त कार्यक्रम की संचालन समाजसेवी और आप नेता श्री सुरेन्द्र पासवान जी ने किया।
उक्त बैठक में सुगौली विधान सभा प्रभारी ग्यासुद्दीन सम्मानी जी, आप नेता गामा जी, फेनहारा प्रखंड अध्यक्ष श्री पिन्टु प्रताप सिंह, मधुबन प्रखंड अध्यक्ष श्री धीरज प्रकाश जी, पकड़ीदयाल प्रखंड अध्यक्ष श्री अरविंद बिंद ,पार्टी के जिला महिला सेल के अध्यक्षा श्रीमती सावित्री देवी जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री शमशुल हक साहब ,सनोज ठाकुर, रामबाबू पाण्डेय, लखींद्र प्रसाद ओमप्रकाश कुमार,नवनीत कुमार सिंह, हरसिद्धि के आप नेता मो सैफुल्लाह अंसारी, तबरेज आलम उर्फ साहिल जी, डॉ अनवर आलम, डॉ हसमुदीन मंसूरी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, जगदेव दास, अंजय प्रसाद कुशवाहा, शिक्षक विकास कुमार, शकील अहमद, इरफान आलम सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता और आम जनता भी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.