केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राजग एमएलसी प्रत्याशी को जिताने की अपील की
सासाराम। एमएलसी चुनाव को लेकर सासाराम पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह को जिताने की अपील की भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में श्री राय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए संतोष कुमार सिंह का दुबारा एमएलसी बनना बहुत ही जरूरी है अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कइ विकास का कार्य कराया है और उनकी जीत दुबारा निश्चित है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा तरह-तरह की भ्रांति फैलाई जा रही है लेकिन चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा वह पहले से ही हार मान चुके हैं। इसलिए अब झूठ का सहारा ले चुनाव जीतना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने एक न्यूज़ की कटिंग दिखाते हुए कहा कि इसमें छपी खबर पूरी तरह गलत है और इसके माध्यम से झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। एक प्रशन उठा कि स्थानीय सांसद नहीं है। तो उनका उत्तर आया पार्टी के समर्पित लोग पार्टी प्रत्याशी के साथ हैं। विदित है की स्थानीय भाजपा सांसद छेदी पासवान के पुत्र रवि पासवान लोजपा(रा) से एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं। आज के कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व स्थानीय विधायक जवाहर प्रसाद भी पिछली पंक्ति में खड़े नजर आए। मौके पर निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस राज, मंगलानंद पाठक, अशोक साह, जदयू मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजपा, जदयू हम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।