लू की चपेट में दक्षिण बिहार के छह जिले
राज्य के छह जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं और यहां लू जैसी परिस्थितियां हैं। सूर्य की प्रचंड किरणों के बीच गर्म पछुआ हवाओं के प्रभाव से औरंगाबाद, रोहतास, जमुई, बांका और बक्सर में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले दो दिनों से इन जिलों में आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ बह रही है। राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि औरंगाबाद में 41.3 डिग्री, गया में 40.1 डिग्री, रोहतास में 40.8 डिग्री, बांका में 40.6 डिग्री और जमुई में 40 डिग्री पर अधिकतम तापमान पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी इन छह जिलों के लिये हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्म हवाओं की वजह से लू की स्थिति बनी रहेगी। गया में 0.1 डिग्री पारा और ऊपर चढ़ा तो पिछले दो साल की अप्रैल महीने में सबसे अधिक पारे का रिकॉर्ड टूट सकता है। इससे पहले अप्रैल में 17 अप्रैल 2020 को गया का पारा 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
बक्सर 41.6 डिग्री
औरंगाबाद 41.3 डिग्री
रोहतास 40.8 डिग्री
बांका 40.6 डिग्री
जमुई 40 डिग्री
पटना 37.2
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.