मनरेगा में लोकपालों की भर्ती के लिए, 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार मनरेगा में 11 नए लोकपालों की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने 22 अप्रैल तक आवेदन मंगवाए हैं। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से यह भर्ती संचालित होगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 11 नए लोकपाल काम करेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत 11 नए लोकपालों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा प्रदेश के 11 जिलों बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, सुकमा, सूरजपुर और मुंगेली में लोकपाल के एक-एक पद पर राज्य स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 22 अप्रैल 2022 तक, शाम पांच बजे तक अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।
आवेदक की आयु : 66 वर्ष से कम
आवेदन के लिए : वेबसाइट www.cgstate.gov.in और www.mgnrega.cg.nic.in
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.