मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व विधायक बेसरा को पड़ा भारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को भारी पड़ा है। पूर्व विधायक के खिलाफ गिरिडीह नगर थाना में शुक्रवार देर रात को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार के शिकायत दिए पर दर्ज की गई है। नगर थाना कांड संख्या 62/22 धारा 500/504/506 भादवि और 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में वादी गौरव कुमार का कहना है कि 27 मार्च को बोकारो जिला के दुग्धा में झारखंड भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सूर्य सिंह बेसरा ने मुख्यमंत्री व उनके प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव को लेकर काफी आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्त्ता काफी दुखी हैं। सूर्य सिंह की इस टिप्पणी झामुमो संगठन के साथ साथ पूरा समाज आक्रोशित हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.