ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हुलासगंज थाना क्षेत्र के सलेमपूर गांव से बाइक चोरी शिकायत दर्ज

हुलासगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्रामीण बिपिन बिहारी की हीरो ग्लैमर बाइक जिसका नंबर बीआर 25सी 2682 है को उसी की दलाल से उड़ा ले गए। घटना के अनुसार रात के 12:00 बजे तक बिपिन बिहारी ने अपनी बाइक को अपने दलान में खड़ा पाया तथा उसके सोते ही अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। एक ग्रामीण टिंकु शर्मा के अनुसार रात 12:30 बजे के करीब जब वह अपनी बीमार गाय के लिये डॉक्टर को बुलाने मेन गली में आए तो उन्हें दूर से किसी बाइक का इंडिकेटर जलता हुए पाया पर कोई शक न होने के वजह से वापस अपने घर चले गए। इधर ग्रामीणों का शक है की शायद चोर किसी लाइनर का इंतजार कर रहा होगा, अगर पुलिस रात के 12:00 बजे से इस लोकेशन का फोन कॉल ट्रेस करती है तो चोर आराम से पकड़ा जा सकता है। कुछ दिन पूर्व भी इसी गांव से दो बाइकों की चोरी कर ली गई थी जिसका आज तक पता नहीं चल सका। चोरी हुए बाइक की डिक्की में जीविका दीदियों के ढेरों पासबुक भी रखी हुई थी जो बाइक के साथ में चली गई। इस सम्बंध में हुलासगंज थाने मे शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की छानबीन की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.