कोढ़ा निवर्तमान विधायक पूनम पासवान ने जनसंपर्क अभियान किया – हैदराबाद अग्नि कांड के पीड़ित से मिले
कटिहार।
कोढ़ा निवर्तमान विधायक पूनम पासवान ने जनसंपर्क अभियान किया।इस दौरान संदलपुर, दीघरी, विनोदपुर, बहरखाल, हथवाडा, मघेली,गोविंदपुर, भंगहा, पवई, खेरिया भ्रमण किया। इस के दौरान मनिहारी स्ट्रीमर हादसा में लापता फलका प्रखंड के हथवारा पंचायत के फूलडोभी गांव के लापता ट्रक मालिक एवं चालक राजेश यादव एवं हैदराबाद अग्निकांड के पीड़ित दामोदर महल्दार एवं राजेश कुमार के घर जाकर पीड़ित परिवार के परिजनों से मिला। वहीं उन्होंने मधेली जाकर अग्निकांड के पीड़ितों से भी मिली। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्ट्रीमर हादसे में लापता राजेश यादव के घर शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी नहीं आया। एनडीआरएफ के द्वारा जो ट्रके निकाले गए उसमें इनका ट्रक नहीं मिला ना ही उनका कोई जानकारी मिली यह विडंबना ही है। उनके परिजनों ने उनका पुतला बनाकर उनका अंतिम संस्कार किया। वहीं उन्होंने हैदराबाद अग्नि कांड के पीड़ित दामोदर महाल्दार एवं राजेश कुमार को लेकर कहा कि वे काफी गरीब है।। रोजी रोजगार की तलाश में बेरोजगारी का दंश झेल रहे लोग दूरदराज के राज्यों में जाकर जान जोखिम में डालकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मौके से फलका प्रखंड के अंचल पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक से दूरभाष पर संपर्क कर अग्निकांड पीड़ितों को सहायता करने को कहा। उनके साथ महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष किरण पटेल फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद एनएसयूआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष कुमार गौरव कोढा प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत यादव विक्की यादव सौरभ कुमार जयप्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
