प्लाईवुड दुकान में आग लगने से,बीमार महिला की झुलस कर मौत
प्लाईवुड दुकान में लगी भीषण आग में झुलस कर महिला की मौत हो गई। भीषण हादसे में आसपास की दूसरी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा हैं। हादसा मंगलवार की तड़के 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थित पूजा प्लाईवुड में सुबह अचानक आग लग गई। दुकान संचालक शिव कुमार बंग और उनका परिवार दुकान के उपरी मंजिल में रहते हैं। सुबह का समय होने की वजह से पूरा परिवार गहरी निद्रा में था। आग के चारों ओर फैल जाने के बाद,हादसे की भनक इस परिवार को मिल पाई। किसी तरह जान बचा कर शिव कुमार बंग स्वजनों सहित नीचे भागे। लेकिन इस बीच,आग चारों ओर फैल चुका था। रचना बंग 58 वर्ष उपर के कमरे में फंस चुकी थी। आग की चपेट में आने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला पैरालिसिस की मरीज थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.