ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में डीजल की सेंचुरीः पेट्रोल-डीजल 80 पैसे महंगा, 15 दिन में 13वीं बार बढ़े दाम, पिछले 15 दिन में 9.20 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

भोपाल। Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की आज की कीमत जारी कर दी है। आज फिर आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ है। वहीं MP में डीजल ने सेंचरी लगा दी है। एमपी के 36 जिलों में डीजल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गया है। पिछले 15 दिनों में आज 13वीं बार ईंधन की कीमत में इजाफा किया गया है। 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़नी शुरू हुई थी। इस तरह पिछले 15 दिन में एमपी में 9.20 रुपए पेट्रोल-डीजल महंगा हो चुका है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 117.27 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है। वहीं डीजल 100.34 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Prices Hike) में लगातार बढ़ोतरी जारी है। तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे तक बढ़े हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 15 दिनों में 13वीं बार बढ़ोतरी की गई है। मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल समेत सभी जिलों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई रेट मंगलवार सुबह से लागू हो गई। इस तरह पिछले 15 दिन में अबतक 9.20 रुपए पेट्रोल-डीजल महंगा हो चुका है। राजधानी भोपाल में 117.27 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है। वहीं डीजल 100.34 रुपए प्रति लीटर की रेट पर पहुंच गया है।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.