ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सिर्फ 8 रुपये तक के ये 4 मल्टीबैगर पेनी स्टॉक दे रहे बंपर रिटर्न, आपने खरीदा?

Top Multibagger Penny Stocks: रूस-यूक्रेन जंग के बीच वैश्विक शेयर बाजार का माहौल अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है. लेकिन फिर भी निवेशक सहमे हुए हैं. इस बीच कुछ पेनी स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में 10 रुपये तक के पेनी स्टॉक्स ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया. शेयर बाजार में निवेश करना रिस्क से भरा होता है, खासकर पेनी स्टॉक में निवेश बहुत जोखिम भरा होता है, लेकिन अगर ये शेयर चल निकले तो बंपर रिटर्न देते हैं. आज यहां हम आपको ऐसे ही 4 पेनी स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं जिनके शेयरों की कीमत 1.90 रुपये से 7.55 रुपये तक है. लेकिन एक महीने में इनका रिटर्न 55 फीसद तक है. यानी ये शेयर आपको छप्पर फाड़ रिटर्न दे सकते हैं.

राज रेयान कर रहा है धन की वर्षा

इन चार पेनी स्टॉक्स में सबसे पहला नाम है- राज रेयान का (Raj rayon). राज रेयान के शेयर ने एक महीने में 55 फीसदी तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है. पिछले 3 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 4100 फीसदी का मुनाफा दिया है. इस अवधि में निफ्टी स्माल कैप 100 का रिटर्न महज 60.29% है.

Zenith Birla का जोरदार रिटर्न

बंपर मुनाफा देने वाली पेनी स्टॉक्स की लिस्ट में अगला नाम है- Zenith Birla का. सोमवार को Zenith Birla के शेयर 1.80 रुपये पर बंद हुए हैं. इतना ही नहीं, इस स्टॉक ने पिछले एक साल में 157 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है. वहीं 3 साल में इस स्टॉक ने 200 फीसदी का छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है. वहीं, एक महीने के भीतर यह स्टॉक 59 फीसद उछल चुका है.

Alps Industries दे रहा बढ़िया रिटर्न

बंपर रिटर्न वाली पेनी स्टॉक की लिस्ट में अगला नाम है- Alps Industries का. सोमवार को Alps Industries के शेयर 3.60 रुपये पर बंद हुए. अगर एक महीने के प्रदर्शन को देखें तो इस शेयर ने 63.64 और एक हफ्ते में 24.14 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर ने 111.76 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है.

Radaan Media निवेशकों को कर रहा है मालामाल

इस लिस्ट में अगला नाम है- Radaan Media का. इसके शेयर सोमवार को 1.90 रुपये पर बंद हुए. एक हफ्ते में यह स्टाक 15.15 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, एक महीने में यह शेयर 65.22 फीसद उछला है. अगर पिछले एक साल की बात करें तो इस शेयर ने अपने निवेशकों पर धन की बरसात कर चुका है. एक साल में इसने 123.53 फीसद का रिटर्न दिया है. लेकिन ध्यान रहे पिछले 3 सालों में इसने 36.67 फीसद का नुकसान भी कराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.