बेटी को लेकर पहली बार कैमरे के सामने आए गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी
टीवी के स्टार्स देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। रविवार को उनकी बेटी का जन्म हुआ। कपल ने एक वीडियो शेयर कर फैन्स और फॉलोवर्स को बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। अब देबीना अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। अस्पताल के बाहर वह और गुरमीत दोनों साथ थे। उन्होंने बेबी बास्केट में अपनी बेटी को लिया हुआ था। देबीना और गुरमीत दोनों काफी एक्साइटेड दिखे। उन्होंने पपराजी के सामने एक दूसरे को हाथ पकड़े हुए पोज दिए। साथ ही उन्होंने हाथों से हार्ट का शेप बनाया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.