ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रतिस्पर्धा आयोग ZOMATO, SWIGGY के खिलाफ अनुचित व्यापार व्यवहार की करेगा जांच

प्रतिस्पर्धा आयोग ZOMATO, SWIGGY के खिलाफ अनुचित व्यापार व्यवहार की जांच करेगा. सीसीआई ने कहा कि इस तरह का व्यवहार कई तरीकों से हो सकता है, जो प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर सकता हैं.

ZOMATO | SWIGGY | CCI: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले मंचों स्विगी और जोमैटो के खिलाफ कथित अनुचित व्यापार व्यवहार की विस्तृत जांच करेगा.

यह आदेश भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (NRAI) की शिकायत के बाद जारी किया गया है. दोनों कंपनियों के खिलाफ उनके रेस्तरां भागीदारों के साथ अनुचित तरीके से व्यापार करने का आरोप है.

इस मामले की जांच महानिदेशक जांच (DG) द्वारा की जाएगी.

नियामक ने अपने आदेश में कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह हितों के टकराव का मामला दिखाई देता है. रेस्तरां भागीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा पर इसके प्रभाव की विस्तृत जांच की आवश्यकता है.’’

सीसीआई ने कहा कि जोमैटो और स्विगी खाने-पीने के सामाने की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाली प्रमुख कंपनियां हैं और ये बाजार में अपनी मजबूत स्थिति के जरिये प्रतिकूल असर डाल सकती हैं और कामकाज के समान अवसरों को प्रभावित कर सकती हैं.

आयोग ने यह भी पाया कि ये कंपनियों अपनी हिस्सेदारी और या राजस्व हितों वाले रेस्तरां भागीदारों को अन्य की तुलना में तरजीह देती हैं.

सीसीआई ने कहा कि इस तरह का व्यवहार कई तरीकों से हो सकता है, जो प्रतिस्पर्धा को प्रभावित कर सकता हैं.

प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा कि जोमैटो और स्विगी के समझौतों में शामिल ‘मूल्य समानता उपनियम’ व्यापक अंकुशों की तरफ इशारा करते हैं. इन नियमों के तहत रेस्तरां भागीदार दरअसल अपने खुद के किसी भी चैनल के जरिये कम कीमत पर डिलिवरी नहीं कर सकते या ऊंची छूट नहीं दे सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.