ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्‍तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों भारी गर्मी के साथ ही मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का संगम मध्य छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। इसके चलते ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। उमस में और बढ़ोतरी होगी।

गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन उससे गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर की चिलचिलाती धूप से लोग परेश्ाान हो गए हंै और दोपहर के वक्त सड़कों पर भी सन्नााटा पसरने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.