ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल तक

बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। बंधन बैंक के बैक ऑफिस में डीईओ के पदों पर विभिन्न शहरों में कुल 39 रिक्तियों पर भर्ती की जानी हैं। ऐसे में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल, ncs.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।

योग्यता : बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंड्री (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 10 मार्च 1993 से पहले और 10 मार्च 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया  : बंधन बैंक डीईओ भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले जॉबसीकर के तौर पर पंजीकरण करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य विवरणों को भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.