ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Unacademy ने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की

ऑनलाइन एजुकेशन के लिए मशहूर कंपनी अनअकैडमी ने अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। इनमें कई कर्मचारी कंपनी के पेरोल पर थे, जबकि बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ भी था। कंपनी की ओर से बीते कुछ सप्ताह में इन लोगों को नौकरी से बाहर किया गया है। कंपनी ने जिन लोगों की छंटनी की है, उनमें से काफी लोग प्रेपलैडर के लिए काम करते थे, जिसका कंपनी ने 2020 में ही अधिग्रहण किया था। बेंगलुरु स्थित कंपनी ने 600 कर्मचारियों को बीते सप्ताह हटा दिया था। इसके अलावा 400 अन्य लोगों को बीते कुछ दिनों में हटाया गया है।

कंपनी का कहना है कि उसने कॉस्ट कटिंग के लिए यह फैसला लियाहै। अनअकैडमी का कहना है कि उसके वेंचर की फंडिंग में स्लोडाउन की स्थिति है और मौजूदा आर्थिक माहौल खराब है। बीते साल अगस्त में अनअकैडमी की कुल वैल्यूएशन 3.4 अरब डॉलर आंकी गई थी। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘अनअकैडमी खर्च में कटौती करने की प्लानिंग कर रही है और इसी के चलते हर सेंटर में खर्च कम करने वाले कदम उठाए जा रहे हैं।’ कंपनी की ओर से जिन 1,000 लोगों को नौकरी से हटाया गया है, उनमें से 300 कर्मचारी एजुकेटर के तौर पर काम कर रहे थे। इसके अलावा अन्य लोग सेल्स, बिजनेस और अन्य कामों में लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.