ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छोटी आमदनी में भी खरीदना चाहते हैं Invest तो LIC की इस पॉलिसी में करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा 110% का सम एश्योर्ड

एलआईसी भाग्यलक्ष्मी योजना लेने के बाद अगर आपको यह पसंद नहीं आती है तो आप बीच में भी पॉलिसी सरेंडर कर सकते हैं. ऐसे में जमा किए गए पैसों का 90 प्रतिशत तक रिटर्न मिल जाएगा.

आज भी देश एक बड़ा वर्ग है जो किसी जोखिम वाले ऑप्शन में निवेश करने के बजाए भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी में निवेश करना पसंद करते हैं. एक समय था जब यह माना जाता था कि निवेश का काम केवल अमीर लोग ही करते हैं. लेकिन, बदलते समय के साथ अब निवेश के इतने ऑप्शन्स आ गए जिससे मध्यम वर्ग और कमजोर आर्थिक वर्ग के लोग भी निवेश कर सकते हैं. आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं जिसमें कम आय वर्ग के लोग भी आसानी से निवेश कर सकते हैं.

यह प्लान है एलआईसी भाग्यलक्ष्मी योजना. इस योजना को कम इनकम वाले लोगों के लिए ही बनाया गया है. इस स्कीम में आपको मैच्योरिटी पर एक निश्चित सम एश्योर्ड राशि मिलती है. इसके साथ ही इस राशि पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है. तो चलिए हम आपको इस पॉलिसी की कुछ खास बातें बताते हैं-

इस पॉलिसी में मिलता है टर्म प्लान विद रिटर्न प्रीमियमइस पॉलिसी को खरीदने पर बीमाधारक को टर्म प्लान विद रिटर्न प्रीमियम का लाभ मिलता है. इसके मुताबिक पॉलिसी धारक को मैच्योरिटी पर 110 सम एश्योर्ड मिलता है. इसके साथ ही कम अवधि का प्लान है.

एलआईसी भाग्यलक्ष्मी योजना की खास बातें–इस पॉलिसी को लेने के लिए आपकी उम्र 19 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए.-कम से कम इस पॉलिसी को 5 साल और अधिकतम 13 साल के लिए लिया जा सकता है.-इस पॉलिसी को खरीदने पर बीमाधारक को कम से कम 20 हजार रुपये सम एश्योर्ड के रूप में मिलते हैं.-वहीं ज्यादा से ज्यादा सम एश्योर्ड 50 हजार रुपये मिलता है.-इस स्कीम के तहत आप हर महीने, तीन महीने, 6 महीने या साल भर पर एक बाप प्रीमियम जमा कर सकते हैं.-मैच्योरिटी पर 110 प्रतिशत सम एश्योर्ड मिलेगा.-इस पॉलिसी पर बीमाधारक को लोन की सुविधा नहीं मिलती है.-अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पॉलिसी लेने के बाद एक साल में के बाद जाती है तो उसके परिवार को डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है.

एलआईसी भाग्यलक्ष्मी पॉलिसी को कर सकते हैं सरेंडरएलआईसी भाग्यलक्ष्मी योजना लेने के बाद अगर आपको यह पसंद नहीं आती है तो आप बीच में भी पॉलिसी सरेंडर कर सकते हैं. ऐसे में जमा किए गए पैसों का 90 प्रतिशत तक रिटर्न मिल जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.