ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत

झारखंड के धनबाद जिले में गुरुवार को एक बार फिर कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक ही परिवार की एक महिला और एक युवती की मौत हो गयी है। इतना ही नहीं इस हादसे में पांच से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में चिहाटी बस्ती के निकट मुराईडीह फॉर एच पैच इलाके में हुई। घटना स्थल के पास ही बाघमारा विधायक ढुलू महतो के आवास भी है।

यहां चाल धंसने से टुंडू बरमसिया की 20 वर्षीय युवती और 55 साल की महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।दोनों मृतक एक ही घर की थीं। जानकारी के मुताबिक, दोनों रिश्ते में नानी और पोती हैं। सूचना मिलते ही आनन-फानन में आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, आनन-फानन में शवों को बाहर निकालकर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में गम का माहौल छाया हुआ है। पुलिस इस इलाके में अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करती है। पुलिस की मिलीभगत से कोयला माफिया बंद कोयला खदानों में अवैध कोयला निकलवाते हैं और इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.