ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इन वर्करों के वैरिएबल महंगाई भत्‍ते में 4 अंक की बंपर बढ़ोतरी, जानिए बड़े शहर वालों को होगा कितना फायदा

नई दिल्‍ली। कृषि से जुड़े कामगारों के लिए अच्‍छी खबर है। उनके वैरिएबल महंगाई भत्‍ते (Variable Dearness Allowance) में 4 अंक से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है। श्रम मंत्रालय ने ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2022 से कृषि क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को 119.86 के बजाय 124.18 VDA मिलेगा। यानि इसमें करीब 4.32 अंक की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी Average Consumer Index के 31 दिसंबर 2021 के आंकड़े के आधार पर हुई है।

लेबर मिनिस्‍ट्री में चीफ लेबर कमिश्‍नर एके समंतरे के मुताबिक वर्करों की कैटेगरी के हिसाब से VDA में संशोधन हुआ है। इसमें अकुशल, सेमी स्किलड, स्किलड और हाईली स्किलड वर्कर शामिल हैं। उनको शहरों के वर्गीकरण के हिसाब से रिवाइज्‍ड VDA 1 अप्रैल से दिया जाएगा। इसमें A कैटेगरी के शहर में काम करने वाले वर्कर का VDA संशोधित होकर 90 रुपये से 116 रुपये प्रति दिन किया गया है। वहीं B और C कैटेगरी शहरों के कामगारों का VDA क्रमश: 82 रुपये से 109 रुपये रोजाना और 82 से 97 रुपये रोजाना किया गया है।

कितना मेहनताना मिलेगा

चीफ लेबर कमिश्‍नर के मुताबिक VDA संशोधन के बाद A, B और C कैटेगरी के शहर के लिए वेज यानि रोजाना मिलने वाली मजदूरी भी बदल जाएगी। इसके तहत अकुशल कामगार को 382 रुपये रोजाना से 423 रुपये रोजाना के हिसाब से वेज मिलेगा। वहीं Semi-Skilled/ Unskilled Supervisory को शहर के हिसाब से 389 रुपये रोजाना से लेकर 461 रुपये रोजाना वेज मिलेगा। Skilled/ Clerical कामगार को 424 रुपये से 502 रुपये रोजाना और Highly Skilled को 461 रुपये रोजाना से 554 रुपये रोजाना वेज मिलेगा।

वर्करों और शहरों का वर्गीकरण

श्रम मंत्रालय के मुताबिक कामगारों और शहरों का वर्गीकरण 19 जनवरी 2017 के नोटिफिकेशन के मुताबिक हुआ है।

शहर बांटे गए

A कैटेगरी : Ahmedabad, Hyderabad, Faridabad complex (M.Corpn), Bengaluru, Kanpur, Ghaziabad, Delhi, Chennai, Noida, Greater Mumbai, Nagpur, Secunderabad, Kolkata, Lucknow, Gurugram (M. Corpn), Navi Mumbai और Pune

B कैटेगरी : Agra, Gwalior, Port Blair, Ajmer, Hubli-Dharwad (M. Corpn), Puducherry, Aligarh, Indore, Rajpur, Allahabad, Jabalpur, Raurkela, Amravati (M.Coron), Jaipur (M.Coron), Raikot, Amritsar, Jalandhar, Ranchi, Asansol, Jalandhar-Cantt, Saharanpur (M.Corpn), Aurangabad, Jammu, Salem, Bareilly, Jamnagar, Sangli, Belgaum, Jamshedpur, Shillong, Bhavnagar, Jhansi, Siliguri, Bhiwandi, Jodhpur, Solapur (M .Corpn), Bhopal, Kannur, Srinagar, Bhubaneshwar, Kochi, Surat, Bikaner (M.Corpn), Kolhapur, Thiruvanantapuram, Bokaro Steel City, Kollam, Thrissur, Chandigarh, Kota (M.Coron), Tiruchirapalli, Coimbatore, Kozhikode, Triuppur, Cuttack, Ludhiana (M.Coron), Ujjain M.Corpn, Dehradun, Madurai, Vadodara, Dhanbad, Malappuram, Varanasi, Durgapur, Malegaon, Vasai- Virar City (M.Corpn), Durg-Bhilai Nagar, Mangalore, Vijayawada, Erode, Meerut, Vishakhapatnam (M.Corpn), Firozabad, Moradabad (M. Corpn), Warangal, Goa, Mysore, Gorakhpur, Nanded Waghala(M. Corpn), Greater Visakhapatnam (M.Corpn), Nasik, Gulbarga, Nellore, Guntur, Panchkula, Guwahati, Patna

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.