बिहारशरीफ प्रखंड में माननीय मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत।
बिहारशरीफ प्रखंड के छबीलापुर और मान पुर गांव में संवाद यात्रा के क्रम में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का मध्य विद्यालय के प्रांगण में हुआ भव्य स्वागत बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम मघडा से लेकर छबीलापुर तक दर्जनों स्वागत द्वार बने थे सारी तैयारी प्रखंड जदयू बिहार शरीफ के द्वारा की गई थी हर स्वागत द्वार पर अपने कार्यकर्ताओं के अभिवादन स्वीकार मुख्यमंत्री ने किया उन्होंने कहा कि आप की खिदमत और सेवा करने के लिए ही मैं हूं आप लोग समाज में आपसी प्रेम भाईचारा मिल्लत का माहौल बना कर रखें उन्होंने पुरानी लीडरों से कहा के नए लीडरों के बीच प्रेम भाई चाररगी का वातावरण कायम करें । अपनों के बीच खुद को पाकर मुख्यमंत्री उत्साहित दिख रहे थे उन्होंने कहा कि आज जो कुछ हो आप सबों की ही देन है आगे भी आप की खिदमत करता रहूंगा हर क्षेत्र में आपके सहयोग से विकास की गाड़ी आगे बढ़ते रहेगी कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहारशरीफ प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने की इस अवसर पर किसान नेता जगलाल चौधरी मुख्य प्रवक्ता धनंजय देव प्रदीप मुखिया सुरेंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र मुखिया के द्वारा बड़ा माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा के द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान बुध की मूर्ति भेंट की गई इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय झा श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार अस्थाना विधायक जितेंद्र कुमार विधान पार्षद रीना यादव पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील पूर्व पार्षद राजू यादव असगर शमीम जिला अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर प्रमुख सुलेखा देवी उप प्रमुख इंदू वाला समाजसेवी शैलेंद्र कुमार मुख्यमंत्री का आप सचिव दिनेश राय जिलाधिकारी शुभांक शिखर एसपी अशोक मिश्रा प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता जदयू नेता जयंत शर्मा छात्र नेता सनी पटेल किशोर कुणाल विकास मेहता संजीत कुमार सनी शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।