‘कौन बनेगा करोड़पति’ 14 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने चौदहवें सीजन के साथ एक बार फिर आपको करोड़पति बनाने के लिए आ रहा है। आज यानी 9 अप्रैल से केबीसी 14 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। अगर आप भी इस बार किसी भी हाल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो, यहां जानिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस।
कौन बनेगा करोड़पति 14 शो में शामिल होने के लिए आप आज यानी 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देगा होगा। बिग बी आज रात (शनिवार) 9 बजे सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब आप अगले दिन रविवार 10 अप्रैल रात 9 बजे तक दे सकेंगे। जिन लोगों के ज्यादातर सवालों के जवाब सही होंगे, उन्हें अगले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.