ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभिनेत्री जया पर जमीन का सौदा कर मुकरने का लगा आरोप

राज्यसभा सांसद  जया बच्चन भोपाल की जमीन के मामले में फंस गई है। उन पर जमीन का सौदा कर पैसे लेने के बाद पलटने का आरोप लगा है। इस मामले में भोपाल जिला कोर्ट ने उन्हें पेश होकर अपना पक्ष रखने नोटिस भेजा है।
जया बच्चन की भोपाल के ग्राम सेवनिया गौड़ में पांच एकड़ जमीन है। जया बच्चन का पूर्व विधायक जितेंद्र डागा के बेटे अनुज डागा के साथ प्रति एकड़ करीब 1 करोड़ रुपये में जमीन बेचने का सौदा तय हुआ था। अनुज डागा ने जया बच्चन के खाते में 1 करोड़ रुपये जमा भी करा दिए थे। अनुज के वकील का कहना है कि छह दिन तक रुपये अपने बैंक खाते में रखने के बाद जया ने गुपचुप तरीके से पैसे लौटा दिए।
अनुज के वकील का कहना है कि जया की तरफ से राजेश यादव ने अधिक पैसों की मांग की है। उनका कहना है कि अब जया अपनी जमीन दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ में बेचना चाहती हैं। इस मामले में अनुज जया के खिलाफ कोर्ट चले गए। जया बच्चन को नोटिस जारी कर कोर्ट ने उन्हें 30 अप्रैल को अपना पक्ष रखने को कहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.