ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आसमान से बरस रही है आग

 भोपाल. सर्दी के बाद इस बार गर्मी भी अब गजब ढा रही है. मध्य प्रदेश गर्म हवाओं से तप रहा है और धूप उसे झुलसा रही है. अप्रैल के पहले हफ्ते में ही यहां कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार कर गया है. मौसम विभाग कह रहा है-अभी तो गर्मी शुरू हुई है.गर्मी का मौसम शुरू होते ही मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है. चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है. मौसम का हाल ये है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ही प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिगी पार कर गया है. राजगढ़ और नर्मदापुरम में तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. बाकी चार महानगरों में भी पारा 41 डिग्री के पार है.

चिलचिलाती धूप में पसीने छूटे
मध्य प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं. मौसम विभाग इसका कारण पश्चिमी हवाएं बता रहा है. इन हवाओं के कारण तपिश तेज होती जा रही है. रात का पारा भी 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गुरुवार को सीजन की दूसरी सबसे गर्म रात दर्ज की गई. इससे पहले 25 मार्च को पारा 22 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था.

रात भी गर्म
भोपाल में तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है जो सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा है. इनके जमकर गर्म होने के कारण रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री पर पहुंच गया है. यह अप्रैल महीने का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है. इससे पहले 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. नर्मदापुरम और राजगढ़ में पारा 45 डिग्री तक पहुंचा है.
प्रदेश के 4 बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ है.
अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा
नर्मदापुरम और राजगढ़ में 45 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
सभी 4 महानगरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री हुआ पार
भोपाल 41.7 डिग्री
इंदौर 41.0 डिग्री
जबलपुर 41.6 डिग्री
ग्वालियर 42.6 डिग्री
बदले मौसम के कारण दिन और रात दोनों गर्म हो रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में और बढ़ोतरी होगी जिससे दिन और रात दोनों जमकर कर्म होंगे. मतलब कि अप्रैल की शुरुआत से उछाल मार रहे पारे ने अब अपनी गति को बढ़ाना तेज कर दिया है. आने वाले दिनों में गर्मी कहर ढाने के लिए तैयार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.