ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गर्मी में खीरे का बिजनेस कर देगा मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: बेहद कम पैसे निवेश करके मोटी कमाई करने का आडिया आपके दिमाग में जरूर चल रहा होगा। अगर आप इसे साकार करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस में आप कुछ ही महीनों में लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। जिस बिजनेस आइडिया (Business Idea) की हम बात कर रहे हैं वो है खीरे की खेती (Cucumber cultivation) का बिजनेस। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमे लागत भी कम लगती है और कम समय में मोटी कमाई की जा सकती है।

इसकी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है। यानी इसे आप बलुई मिट्टी, चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी, काली मिट्टी, सिल्ट मिट्टी कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं

ऐसे में आप अपने गांव से लेकर शहर में कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं। इन दिनों खीरे की अच्छी डिमांड है। खीरा के बिना तो सलाद भी अधूरा ही रहता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है। खीरे की फसल 60 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है। खीरे का मौसम तो गर्मी में माना गया है। यानी इस मौसम में खीरे की जबरदस्त डिमांड है। खीरे की खेती के लिए जमीन का PH 5.5 से 6.8 तक अच्छा माना गया है। इसे नदियों और तालाबों के किनारे भी उगाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के किसान दुर्गा प्रसाद ने खीरे की खेती का कारोबार शुरू किया। उन्होंने सिर्फ 4 महीने में 8 लाख रुपये की कमाई की। खीरे की खेती के लिए उन्होंने नीदरलैंड के खीरे की बुवाई की थी। इन खीरों की खासियत यह है कि इसमें बीज नहीं होते। लिहाजा इन खीरों की मांग बड़े रेस्टोरेंट और होटलों में अधिक रही। किसान ने इस खीरे की खेती शुरू करने के लिए सरकार से 18 लाख रुपये की सब्सिडी ली, और खेत में ही सेडनेट हाउस बनवाया था।

बता दें कि अगर देसी खीरे का भाव 20 रुपये/किलो है, तो नीदरलैंड के बिना बीज वाला ये खीरा 40 से 45 रुपये/किलो के भाव से बिकता है। मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा सकता है। सभी तरह के खीरों की मांग सालभर रहती है, क्योंकि सलाद के तौर पर खीरे का इस्तेमाल खूब होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.