ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

7 अप्रैल तक देश का निर्यात 37 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ा, जानें आगे कैसी रहेगी चाल?

India’s Export: देश का निर्यात (indian export) एक से सात अप्रैल के बीच 37.57 फीसदी बढ़कर 9.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

India’s Export: देश का निर्यात (indian export) एक से सात अप्रैल के बीच 37.57 फीसदी बढ़कर 9.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. वाणिज्य मंत्रालय ने अपने शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी है. आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोलियम को छोड़कर निर्यात में 24.32 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. वही, इस दौरान आयात 8.29 फीसदी बढ़कर 10.54 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

निर्यात 418 अरब डॉलर रहाआपको बता दें वित्त वर्ष 2021-22 में देश का वस्तु निर्यात 418 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर रहा है. पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण और रसायनों के बेहतर प्रदर्शन से इसमें वृद्धि हुई है.

418 अरब डॉलर का बनाया रिकॉर्डबता दें पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न एवं आभूषण और रसायन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का वस्तुओं का निर्यात 418 अरब डॉलर का रिकॉर्ड बनाया था.

मार्च 2022 में कितना रहा आंकड़ा?आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2022 में देश ने 40 अरब डॉलर का निर्यात किया जो एक महीने में निर्यात का रिकॉर्ड लेवल है. इसके पहले मार्च 2021 में निर्यात का आंकड़ा 34 अरब डॉलर रहा था.

20-21 में 292 डॉलर का किया था निर्यातआधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 292 अरब डॉलर का निर्यात किया था. वर्ष 2021-22 में निर्यात आंकड़ा बड़ी बढ़त के साथ 418 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. गत 23 मार्च को देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात आंकड़े को पार कर लिया था.

किन देशों को किया सबसे ज्यादा निर्यातभारत ने सबसे ज्यादा अमेरिका को निर्यात किया और उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, बांग्लादेश एवं नीदरलैंड का स्थान रहा.

निर्यात 400 अरब डॉलर के पार पहुंचाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्यात आंकड़ा 400 अरब डॉलर के पार पहुंचने को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा था कि यह आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में मील का पत्थर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.